बिग बॉस 12 के घर में इन दिनों महाड्रामा देखने को मिल रहा है. शुक्रवार के एपिसोड में कप्तानी पाने के लिए करणवीर बोहरा, मेघा धाड़े, रोमिल चौधरी और सोमी खान के बीच टास्क हुआ. इस दौरान काफी हंगामा हुआ और करणवीर बोहरा घर के कप्तान बन गए. शो में शुरू से ही करणवीर बोहरा का उनके कपड़ों को लेकर मजाक उड़ाया जा रहा है. शो में उन्हें फर्जी कहा गया. इस सब से करणवीर की पत्नी टीजे काफी नाराज हैं.
टीजे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ओपन लेटर लिखा है. उन्होंने मेकर्स पर सवाल उठाया है. साथ ही उन्होंने बिग बॉस हाउस के अंदर मौजूद डबल स्टैंडर्ड पर भी सवाल उठाया. उन्होंने बताया कि बिग बॉस में करणवीर के साथ हो रहे व्यवहार से वो बहुत दुखी हैं.
उन्होंने लेटर में लिखा- करणवीर ने पहले दिन से ही शो के फॉर्मेट की रिस्पेक्ट की है. दूसरे लोगों की तरह करणवीर ने कभी घर से भागने की कोशिश नहीं की. करणवीर ने कभी भी बिग बॉस के खिलाफ कुछ नहीं बोला है. उन्होंने कभी भी गंदी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है. उन्होंने हर टास्क में 100 प्रतिशत दिया है. जहां वो गलत हैं उन्होंने माफी मांगी है. वह एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं. वो एक बहुत सम्मानित, पुरस्कार विजेता एक्टर और एक अच्छे इंसान हैं. इस सम्मान को पाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. उनकी सराहना करें.
उन्होंने यह भी लिखा, "बिग बॉस में करणवीर बोहरा के साथ हो रहे व्यवहार से मैं बहुत दुखी हूं.''
बता दें कि सलमान खान के बार-बार टीवी एक्टर करणवीर का शो में मजाक उड़ाए जाने की आलोचना हुई. कई टीवी सेलेब्स ने भी सलमान खान पर सवाल उठाए. इस सब के चलते सलमान खान सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं.
यूपी के प्रयागराज में एक छात्र नेता की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो में पीछे से एक शख्स साफ गोली मारता हुआ कैमरे में कैद हुआ है.
गोली मारने के बाद शख्स फौरन वहां से भाग जाता है. दरअसल जिसकी हत्या हुई उस पर 25 हज़ार का इनाम था. जबकि इस मामले में पुलिस ने 50 हज़ार के इनामी मुख्य आरोपी और छात्र संघ के अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. कहा जा रहा है कि आरोपी लगातार होने वाली बेइज्जती से परेशान था इसलिए उसने कत्ल करने का फैसला कर लिया.

Comments
Post a Comment