Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2018

हज़ारों किसानों के दिल्ली कूच से पहले आधी रात की आंखों देखी

गुरुवार को सूरज की तपिश जब धीरे- धीरे तेज़ हो रही होगी, देश के कोने-कोने से आए हज़ारों किसान और खेतिहर मज़दूर दिल्ली के रामलीला मैदान में जमा हो रहे होंगे. बढ़ता क़र्ज, लागत से कम पर फ़सल का बिकना और किसानों के आत्महत्या की ख़बरें गाहे-बगाहे मीडिया में आती रहती हैं. लेकिन क्या वजह है कि किसानों को अपने हक़ के लिए बार-बार अपनी आवाज़ ऊंची करनी पड़ रही है? किसानों को दिल्ली और मुंबई कूच करना पड़ रहा है. उस दिल्ली और मुंबई में, जहां के हज़ारों बाशिंदों ने किसी किसान को उसके खेत में हल चलाते या बुआई करते हुए शायद ही कभी देखा हो. पिछले चंद महीनों में ये तीसरी बार है जब किसानों और खेतिह र मज़दूरों को राजधानी में बैठे हुक्मरानों को जगाने के लिए दिल्ली का रुख़ करना पड़ा है. 200 किसान संगठनों का प्रदर्शन 29 और 30 नवंबर को होने वाले 'किसान मुक्ति मार्च' का आयोजन 'ऑल इंडिया किसान संघर्ष समन्वय समिति'ने किया है, जिसमें 200 से अधिक किसान संगठन शामिल हैं. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सैकड़ों किसानों का एक जत्था दो दिनों से दिल्ली के बिजवासन में जमा था. पश्चिम बंग...

हरमनप्रीत चुनी गईं महिला वर्ल्ड टी-20 इलेवन की कप्तान

भारत की टी-20 कप्तान और स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को ICC महिला वर्ल्ड टी-20 इलेवन की कप्तान चुना गया, जिसमें सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और लेग स्पिनर पूनम यादव भी शामिल हैं. रविवार को समाप्त हुए टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया. ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टी-20 खिताब जीता. अंतिम एकादश में इंग्लैंड की तीन, ऑस्ट्रेलिया की दो तथा पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की भी एक एक खिलाड़ी शामिल हैं. टीम में हरमनप्रीत के अलावा पाकिस्तान की कप्तान जवेरिया खान, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं ऑस्ट्रेलिया की एलीसा हेली, भारत की स्मृति मंधाना और इंग्लैंड की एमी जोंस को बतौर बल्लेबाज ICC ने अपनी टीम में जगह दी है. रोहित-धवन लय में होते हैं तो जीत आसान हो जाती है: कोहली इसके अलावा हरफनमौला खिलाड़ियों के रूप में वेस्टइंडीज की डीएंड्रा डॉटिन और ऑस्ट्रेलिया की एलीसे पैरी, तेज गेंदबाज के रूप में इंग्लैंड की आन्या श्रबसोले, न्यूजीलैंड की ऑफ स्पिनर लैग कास्पेरेक, भारत की लेग स्पिनर पूनम यादव और इंग्लैंड की लेग स्पिनर क्रिस्टि गॉर्डन को चुना गया है. बांग्लादेश की जह...

करणवीर का उड़ा मजाक, पत्नी ने ब‍िग बॉस पर उठाए सवाल

बिग बॉस 12 के घर में इन दिनों महाड्रामा देखने को मिल रहा है. शुक्रवार के एपिसोड में कप्तानी पाने के लिए करणवीर बोहरा, मेघा धाड़े, रोमिल चौधरी और सोमी खान के बीच टास्क हुआ. इस दौरान काफी हंगामा हुआ और करणवीर बोहरा घर के कप्तान बन गए. शो में शुरू से ही करणवीर बोहरा का उनके कपड़ों को लेकर मजाक उड़ाया जा रहा है. शो में उन्हें फर्जी कहा गया. इस सब से करणवीर की पत्नी टीजे काफी नाराज हैं. टीजे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ओपन लेटर लिखा है. उन्होंने मेकर्स पर सवाल उठाया है. साथ ही उन्होंने बिग बॉस हाउस के अंदर मौजूद डबल स्टैंडर्ड पर भी सवाल उठाया. उन्होंने बताया कि बिग बॉस में करणवीर के साथ हो रहे व्यवहार से वो बहुत दुखी हैं.  उन्होंने लेटर में लिखा- करणवीर ने पहले दिन से ही शो के फॉर्मेट की रिस्पेक्ट की है. दूसरे लोगों की तरह करणवीर ने कभी घर से भागने की कोशिश नहीं की. करणवीर ने कभी भी बिग बॉस के खिलाफ कुछ नहीं बोला है. उन्होंने कभी भी गंदी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है. उन्होंने हर टास्क में 100 प्रतिशत दिया है. जहां वो गलत हैं उन्होंने माफी मांगी है. वह एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं...